Saturday, March 7, 2026
Home Current News गरीबी दूर करना, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है- PM...

गरीबी दूर करना, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है- PM नरेंद्र मोदी 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं यहां उन्होंने दाहोद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा कि बंटवारे के बाद जिस देश (पाकिस्तान) का जन्म हुआ, उसका एकमात्र लक्ष्य भारत से दुश्मनी है, भारत से नफरत और भारत को नुकसान पहुंचाना है।

उन्होंने आगे कहा कि पड़ोसी देश का लक्ष्य भारत से दुश्मनी है लेकिन हमारा एकमात्र लक्ष्य गरीबी को दूर करना, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और खुदको विकसित बनाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब भारत की सेनाएं भी मज़बूत होंगी और अर्थव्यवस्था भी दमदार होगी।