Delhi-NCR सहित पंजाब-हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 9 जनवरी यानि कि आज मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। इस साथ ही पंजाब,हरियाणा दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

घने कोहरे से बढ़ी परेशानी

वहीं, घने कोहरे के चलते आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों की रफ्तार थम गई है, फ्लाइट्स देरी से उड़ रही है तो सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह IGI एयरपोर्ट पर कोहरे दिखा जिस कारण 47 फलाइट्स ने देरी से उड़ान भरी।

नैनीताल बना दिल्ली

मौसम विभाग की माने तो सोमवार यानि 8 जनवरी साल 2024 का सबसे ठंडा दिन रहा। IMD के मुताबिक दिल्ली का तापमान कल नैनीताल के तापमान के बराबर था। कल न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज हुआ।