Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsपुलवामा हमले में 40 वीरों का बलिदान, PM मोदी, अमित शाह समेत...

पुलवामा हमले में 40 वीरों का बलिदान, PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी जवानों को श्रद्धांजलि

14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले को सात वर्ष पूरे हो गए हैं। इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। बरसी के अवसर पर पूरा देश वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और विभिन्न दलों के नेताओं ने जवानों के बलिदान को याद करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़े संकल्प को दोहराया।

PM मोदी ने दी जवानों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि 2019 में पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर नायकों को वह श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा देश की सामूहिक चेतना में सदैव अमिट रहेंगे और उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता है।

‘आतंकवाद मानवता का दुश्मन’ – अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुरक्षा बलों और एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान को देश का ऋण बताया।

आतंकवाद के खिलाफ भारत – एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पुलवामा का बलिदान सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की शून्य सहिष्णुता नीति को और मजबूत करता है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रामदास आठवले ने भी जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जवानों के बलिदान को भारतीय शौर्य का प्रतीक बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments