रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री देंगे महिलाओं को हजारों का शगुन, बस सेवा भी रहेगी फ्री

Aug 16, 2024 - 11:27
 23
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री देंगे महिलाओं को हजारों का शगुन, बस सेवा भी रहेगी फ्री
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री देंगे महिलाओं को हजारों का शगुन, बस सेवा भी रहेगी फ्री

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के रूप में मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के मौके पर इस वर्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से प्रदेश की महिलाओं को हजारों रुपए की राशि शगुन के तौर पर दी जाएगी। हरियाणा में 19 अगस्त के दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार के दिन मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के आंगनवाड़ी वर्कर्स को 1,111 रुपए की शगुन राशि देने की घोषणा की गई है। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को शगुन दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि हरियाणा में कुल 51 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक हैं। सीएम सैनी ने आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को रक्षाबंधन पर शगुन भेजने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि आंगबाड़ी के जो पद अब तक खाली पड़े हैं उन्हें भी जल्द भरा जाएगा। साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी सहायिका का प्रमोशन 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022-2023 से जिनका भता रुका हुआ था, वह जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दे दिया जाएगा और उन्हें केंद्र में जरुरत की सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए फ्री रहेगी बस सेवा 

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के लिए एक ओर सुविधा दी हैं, जिसमें सभी बहनें 18 और 19 अगस्त को हरियाणा रोडवेज की बस को फ्री यात्रा कर सकेगी। बहने 18 अगस्त दोपहर 12 बजें से 19 अगस्त की रात 12 बजें तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेगी। महिलाओं के अलावा 15 साल तक के बच्चे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow