Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा में 25 दिसंबर को हर जिले में होंगे सुशासन दिवस पर...

हरियाणा में 25 दिसंबर को हर जिले में होंगे सुशासन दिवस पर कार्यक्रम,  सीएम, मंत्री और सभी सांसद होंगे शामिल

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के सभी मंत्री और सांसद शिरकत करेंगे। सरकार की ओर से हर कार्यक्रम में शामिल होने वाले मंत्री, सांसद और मुख्यमंत्री के जिले का ब्यौरा जारी किया गाया है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम मे होने वाले सुशासन दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण कैथल और कैबिनेट मंत्री अनिल विज सिरसा में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इसी तरह से कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार हिसार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर नूह, महिपाल ढांडा भिवानी, विपुल गोयल रेवाड़ी, अरविंद शर्मा महेंद्रगढ़, श्याम सिंह राणा झज्जर, रणबीर गंगवा करनाल, कृष्ण बेदी यमुनानगर, श्रुति चौधरी फतेहाबाद, आरती सिंह राव पलवल, डिप्टी स्पीकर कृष्णलाल मिड्ढा रोहतक, राज्य मंत्री राजेश नगर कुरुक्षेत्र, राज्य मंत्री गौरव गौतम सोनीपत, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगरा पानीपत, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला जींद, सांसद नवीन जिंदल पंचकूला, सांसद धर्मवीर सिंह चरखी दादरी, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा अंबाला में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments