Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsहम घर में घुसकर मारेंगे, बचने तक का भी मौका नहीं देंगे-...

हम घर में घुसकर मारेंगे, बचने तक का भी मौका नहीं देंगे- PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर भारतीय वायुसेना और अन्य बलों के जवानों को संबोधित किया। यह संबोधन हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के संदर्भ में था।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अब भारत की नीति स्पष्ट है-“हम घर में घुसकर मारेंगे, बचने का मौका भी नहीं देंगे।” उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त प्रयासों ने पाकिस्तान की सेना और आतंकियों को करारा जवाब दिया है।

पीएम मोदी ने जवानों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा, “आप सभी ने अपने लक्ष्य को पूर्णता के साथ हासिल किया है। आपके पराक्रम की चर्चा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी”।

उन्होंने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि अब आतंकवाद, व्यापार और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। भारत और पाकिस्तान के बीच अगर कोई बातचीत होगी, तो वह केवल आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ की धमकी को भी नाकाम कर दिया है। “हमारी फौज न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी की हवा निकाल देती है”।

गौरतलब हो कि आदमपुर एयर बेस वही एयर बेस है जिसे पाकिस्तान ने तबाह करने का दावा किया था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साफ कर दिया कि भारत के सभी एयर बेस सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments