Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsNIA ने खालिस्तानी आतंकी को किया गिरफ्तार, नाभा जेल ब्रेक के दौरान फरार...

NIA ने खालिस्तानी आतंकी को किया गिरफ्तार, नाभा जेल ब्रेक के दौरान फरार हुआ था आतंकी कश्मीर सिंह

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने 2016 के नाभा जेल ब्रेक कांड में फरार रहे खालिस्तानी आतंकी को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया है, आतंकी की पहचान कश्मीर सिंह गालवड्डी के रूप में हुई है, जो लुधियाना का रहने वाला है और बब्बर खालसा के विदेश में सक्रिय आतंकियों से जुड़ा हुआ था।

आतंकी कश्मीर सिंह ग्लावड्डी पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था, जांच एजेंसी ने बयान जारी कर बताया कि नेपाल, कश्मीर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल और रिंदा के आतंकी गिरोह का एक महत्वपूर्ण नोड एनआईए मामले में साजिश में शामिल होने।

खालिस्तानी आतंकवादियों के सहयोगियों को आश्रय, रसद सहायता और आतंकी फंड प्रदान करने से संबंधित भूमिका के लिए घोषित अपराधी था, फिलहाल एनआईए कश्मीर से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments