Saturday, March 7, 2026
Home Current News आतंकी उमर का नया CCTV वीडियो आया सामने, तुर्कमान गेट के पास...

आतंकी उमर का नया CCTV वीडियो आया सामने, तुर्कमान गेट के पास टहलता दिखा उमर

Advertisement

दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के मामले में लगातार तेजी से जांच आगे बढ़ रही है, रोज नए नए खुलासे सामने आ रहे हैं साथ ही धमाके को लेकर हर रोज नए वीडियोज भी सामने आ रहे हैं।अब इस बीच पहली बार किसी वीडियो में आतंकी डॉक्टर उमर को साफ तौर पर देखा गया है, जिसमें वह तुर्कमान गेट पर टहलते हुए दिखाई दे रहा है।

वायरल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी उमर नबी को 10 नवंबर को लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में देखा गया था। पुलिस को अब तक वह अलग-अलग जगहों पर 50 से ज्यादा सीसीटीवी में नजर आ चुका है, हालांकि उसकी मौत भी उसी धमाके में हो गई थी जिसकी पुष्टि पुलिस ने उसकी मां के डीएनए सैंपल का टेस्ट करके की है।

यह सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि उमर करीब 10 मिनट तक मस्जिद में ही था, इसके बाद वो कार को ब्लास्ट के लिए लेकर निकल गया था।