Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsराष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे, PM मोदी आज ‘स्मरणोत्सव’...

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे, PM मोदी आज ‘स्मरणोत्सव’ का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज देशभर में देशभक्ति और स्वदेशी भावना को सशक्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के साल भर चलने वाले स्मरणोत्सव का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।

इस अवसर पर पीएम मोदी एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे, यह कार्यक्रम आज यानी 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक एक साल तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है, जो इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगा, इस समारोह में मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ, समाज के सभी वर्गों के नागरिकों की भागीदारी के साथ, सार्वजनिक स्थानों पर सुबह करीब दस बजे “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन होगा।

बता दें कि, साल 2025 में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होंगे, बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित हमारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” अक्षय नवमी के पावन अवसर पर, 7 नवंबर 1875 को रचा गया था, वंदे मातरम पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास “आनंदमठ” के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments