Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsMumbai: भारतीय टीम के विजय जुलूस में उमड़ी भारी भीड़, 11 लोगों...

Mumbai: भारतीय टीम के विजय जुलूस में उमड़ी भारी भीड़, 11 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

T-20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के विजय जुलूस में भारी भीड़ उमड़ गई और भीड़ में चक्कर आने तथा मामूली चोट लगने से कम से कम 11 लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा। शुक्रवार को अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकरी दी।

भीड़ में चोटिल होने के साथ सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या की शिकायत वाले 9 लोगों को जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेजे ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के डीन ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है।

अधिकारियों ने बताया कि एक प्रशंसक को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक अन्य व्यक्ति को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और उपचार के बाद उसे भी घर भेज दिया गया।

भारतीय क्रिकेट टीम का विजय जुलूस देखने को उमड़े हजारों लोग

पुलिस ने एहतियातन भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया और मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने विजय जुलूस के दौरान भीड़ पर नियंत्रण और बेहतर व्यवस्था के लिए पुलिस बल की सराहना की।

फनसालकर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘आज बारिश के बीच मरीन ड्राइव पर विशेष भीड़ प्रबंधन के लिए मुंबई पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मियों की विशेष सराहना।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘हमने सुनिश्चित किया कि यह हमारे विजेता और प्रशंसकों के लिए एक खास पल बना रहे। साथ ही मुंबई के लोगों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद। हमने मिलकर इसे संभव बनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments