HomeBreaking Newsगुरदासपुर एनकाउंटर केस में मृतक की मां पहुंची कोर्ट, CBI या रिटायर...

गुरदासपुर एनकाउंटर केस में मृतक की मां पहुंची कोर्ट, CBI या रिटायर जज से जांच करने की उठाई मांग

पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आरोपी रणजीत सिंह के मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब के डीजीपी को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। डीजीपी गौरव यादव की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी और उन्हें इस मामले पर विस्तृत जवाब देना होगा।

मृतक की मां ने अदालत में दायर की याचिका

इस बीच रणजीत सिंह की मां सुखजिंदर कौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। इस याचिका पर अदालत में कल सुनवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी तक युवक का अंतिम संस्कार भी नहीं किया है और जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। साथ ही परिवार ने CBI या रिटायर जज से जांच करने की मांग उठाई है।

लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू केस के साथ सुनवाई

सूत्रों के अनुसार इस केस की सुनवाई दोपहर करीब 2 बजे होगी। इसी समय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल इंटरव्यू से जुड़े मामले पर भी सुनवाई होनी है। कोर्ट ने पंजाब पुलिस प्रमुख को अपना पक्ष और जवाब तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि 22 फरवरी को गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित आदियां गांव की पुलिस चेक पोस्ट पर हमला हुआ था। इस घटना में एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड कांस्टेबल अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

तीन युवकों पर था हमला करने का आरोप

पुलिस जांच के मुताबिक इस वारदात में तीन युवकों की भूमिका सामने आई थी। मुख्य आरोपी 19 वर्षीय रणजीत सिंह को 25 फरवरी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था और उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

Read More

ईरान ने एक और युद्ध मोर्चा खोला, पाकिस्तान के सहयोगी देश पर किया ड्रोन हमला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments