Tuesday, March 10, 2026
Home Current News विमान हादसे में अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत, DNA...

विमान हादसे में अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत, DNA जांच से 11 मृतकों की पहचान

Advertisement

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह संख्या विमान में सवार यात्रियों, क्रू और हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों को मिलाकर है। कुछ रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 274 तक भी बताई जा रही है, जिसमें विमान में सवार 241 लोगों के अलावा जमीन पर मौजूद अन्य लोग भी शामिल हैं।

शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जा रही है। अब तक 11 मृतकों के डीएनए सैंपल उनके परिजनों से मिलाने के बाद उनकी पहचान की जा चुकी है और कुछ शवों को परिजनों को सौंपा भी जा चुका है।