Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsपहलगाम आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों सहित लगभग 20 लोगों की...

पहलगाम आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों सहित लगभग 20 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 2 विदेशी नागरिकों सहित लगभग 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए।

फायरिंग की यह घटना बैसरन घाटी में हुई, जहां पर पर्यटकों की चहल पहल थी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने लभगभ 40 से 50 राउंड फायरिंग की।

घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उच्चस्तरीय बैठक के लिए श्रीनगर पहुंच चुके हैं जहां वह सेना के अधिकारी, IB चीफ और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे साथ ही वह कल घटना स्थल पर जाकर जायजा भी लेंगे।

सूत्रों के अनुसार कल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी पहलगाम पहुंचकर हमले की जांच में जुट जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments