Modi Cabinet Decisions:देश में चलेंगी 10,000 नई ई-बसें, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बता दें इस बैठक में कई अहम फैसले लिये गए हैं।

बताए आपको केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम ई-बस सेवा को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस पर 57,613 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। देश भर में लगभग 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। 57,613 करोड़ रुपये में से 20,000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार देंगी और शेष राज्य सरकारें देंगी।