हिमाचल में बारिश, पंजाब में बाढ़! CM मान ने मंत्रियों को दिए निर्देश

सतलुज नदी पर बने भाखड़ा बांध और ब्यास नदी के पौंग डैम से फ्लड गेट खोले जाने की वजह से पंजाब में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। बढ़ते जलस्तर को लेकर सीएम भगवंत मान सरकार अलर्ट है और CM मान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, राहत बचाव का कार्य तेजी से किया जाए।

वहीं, साथ ही उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, पंजाब सरकार हिमाचल प्रदेश सरकार के संपर्क में है और जल्द ही हालात सामान्य होंगे।