Saturday, March 7, 2026
Home Current News MLA रमन अरोड़ा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में...

MLA रमन अरोड़ा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Advertisement

जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को आज उनकी चार दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने रमन अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आप विधायक रमन अरोड़ा को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। रमन अरोड़ा पर जालंधर नगर निगम में रिश्वतखोरी और जबरन वसूली के आरोप है।