मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कहा- नियमों का पालन करें या देशहित में रद्द कीजिए भारत जोड़ो यात्रा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अशोक गहलोत और राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना के प्रोटोकॉल टूट रहे हैं। आपको बताए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कोविड को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए।

पत्र में कहा गया है कि यात्रा में सिर्फ वैक्सीन ले चुके लोग ही हिस्सा लें और मास्क व सैनेटाइजर का उपयोग किया जाए। साथ ही यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए। अगर ये करना संभव न हो तो देशहित में यात्रा को स्थगित किया जाए।

पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी अनुरोध किया है कि यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्रीय हित में स्थगित कर दिया जाए। आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है।