Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsगुजरात में हुआ बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, CM को छोड़ सभी मंत्रियों ने...

गुजरात में हुआ बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, CM को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

गुजरात की राजनीति में बड़ा फेरबदल सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मुंबई से लौटकर गांधीनगर पहुंच गए हैं और सूत्रों के अनुसार, उनकी सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। नया मंत्रिमंडल 17 अक्टूबर 2025 को शपथ लेगा।

मुख्यमंत्री आज सौंपेंगे नई कैबिनेट की सूची

फिलहाल की जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पटेल आज शाम राज्यपाल आचार्य देवव्रत को नए मंत्रिमंडल की सूची सौंपेंगे। इसके बाद कल सुबह 11:30 बजे, गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

BJP में मंथन जारी, संगठन महासचिव गांधीनगर पहुंचे

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव सुनील बंसल गांधीनगर पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने प्रदेश महासचिव रत्नाकर समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। उधर, मुख्यमंत्री पटेल के लौटने के बाद विधायकों का भी गांधीनगर पहुंचना शुरू हो गया है।

CM आवास पर रात में अहम बैठक, नए चेहरों पर मुहर संभव

इससे पहले आज रात मुख्यमंत्री के गांधीनगर स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें मौजूदा सभी मंत्रियों के साथ-साथ बीजेपी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments