HomeBreaking Newsतरनतारन सरपंच हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तरनतारन सरपंच हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस और वांछित आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुआ। गांव घरका में हुई इस मुठभेड़ में सरपंच हत्या मामले के दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को घायलों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस को मिली थी छिपे होने की सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि सरपंच हत्या केस में वांछित आरोपी गांव घरका के मंड एरिया में सुल्तानपुर जाने वाली सड़क के पास स्थित एक बंबी रूम में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी।

पुलिस पर की फायरिंग

जब पुलिस ने आरोपियों को बाहर आने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें काबू में कर लिया।

दोनों आरोपियों को अस्पताल में कराया भर्ती

घायल आरोपियों को तुरंत सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों के नाम गुरदेव सिंह उर्फ बाबा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सरपंच हत्या केस में वांछित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। एसएसपी सुरेंद्र लंबा ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के बारे में जानकारी मिल सके।

Read More

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को होगा चुनाव, कांग्रेस-भाजपा ने उम्मीदवारों का नाम किया घोषित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments