Home#IPL2026बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका... इस बार IPL 2026 नहीं होगा...

बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका… इस बार IPL 2026 नहीं होगा प्रसारित

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीगों में से एक है, जिसे दुनियाभर में देखा जाता है। लेकिन इस बार बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस IPL 2026 का आनंद नहीं ले पाएंगे। ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने बांग्लादेश में प्रसारण समझौता रद्द कर दिया है।

जियोस्टार ने खत्म किया समझौता

जानकारी के मुताबिक, जियोस्टार ने अपने आधिकारिक पत्र में कहा है कि बांग्लादेश के साथ उसका करार तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जाता है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश सरकार ने पहले लगाए गए प्रसारण प्रतिबंध पर पुनर्विचार के संकेत दिए थे।

जियोस्टार ने बताए मुख्य कारण

कंपनी ने अपने फैसले के पीछे मुख्य कारण अनुबंध का पालन न होना और भुगतान में देरी बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की पार्टनर कंपनी टीस्पोर्ट्स लगातार अपने दायित्वों को पूरा करने में विफल रही, जिसके चलते यह कदम उठाया गया। इस फैसले का असर सिर्फ IPL तक सीमित नहीं है, बल्कि विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के प्रसारण अधिकार भी इससे प्रभावित हुए हैं। जियोस्टार ने दोनों लीगों के लिए बांग्लादेश में अपने करार को समाप्त कर दिया है। हालांकि पहले यह माना जा रहा था कि भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में तनाव के कारण यह स्थिति बनी है, लेकिन अब साफ हो गया है कि यह मामला मुख्य रूप से व्यावसायिक विवाद से जुड़ा है, न कि राजनीतिक कारणों से।

सरकार के फैसले का नहीं मिला फायदा

बांग्लादेश सरकार ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वह IPL प्रसारण पर लगे बैन को हटाने पर विचार कर सकती है। इससे उम्मीद जगी थी कि इस बार टूर्नामेंट का प्रसारण संभव होगा, लेकिन जियोस्टार के फैसले ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस फैसले से बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है, क्योंकि IPL वहां भी काफी लोकप्रिय है। अब दर्शकों को मैच देखने के लिए वैकल्पिक और सीमित विकल्पों का सहारा लेना पड़ सकता है।

Read More

चाइनीज CCTV कैमरों पर भारत सरकार सख्त, लग सकता है 1 अप्रैल से बैन!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments