Saturday, March 7, 2026
Home Current News उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के बदले जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के बदले जिलाधिकारी

Advertisement

यूपी सरकार ने सोमवार देर रात गोरखपुर, बहराइच और गोंडा समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त बनाया गया है। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की।

गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को निबंधन का प्रभारी महानिरीक्षक बनाया गया है। बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग एवं अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है। कृष्णा करुणेश को गोरखपुर के जिलाधिकारी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, दीपक मीणा को गाजियाबाद के जिलाधिकारी को गोरखपुर, रवींद्र कुमार मंदार को प्रयागराज के डीएम को गाजियाबाद, मनीष कुमार वर्मा को गौतमबुद्धनगर के डीएम को प्रयागराज, मेधा रूपम को कासगंज की जिलाधिकारी को गौतमबुद्धनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

प्रणय सिंह, अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड को डीएम कासगंज, आलोक सिंह, जिलाधिकारी, कानपुर देहात को विशेष सचिव, राज्य संपत्ति एवं राज्य संपत्ति अधिकारी, कपिल सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी कानपुर देहात, अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी, ललितपुर को जिलाधिकारी बहराइच, अमनदीप डुली, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को जिलाधिकारी, पवन कुमार गंगवार, विशेष सचिव, राज्य संपत्ति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी को जिलाधिकारी मिर्जापुर, प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी, मिर्जापुर को जिलाधिकारी गोंडा बनाया गया है।

इसके अलावा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के संयुक्त निदेशक जय नाथ यादव को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, प्रणता ऐश्वर्या को विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर और मिनिस्थी एस को सचिव वित्त से गन्ना आयुक्त बनाया गया है।

प्रमोद कुमार उपाध्याय, गन्ना आयुक्त को सचिव, समाज कल्याण विभाग, डॉ. सारिका मोहन, सचिव, बेसिक शिक्षा को सचिव, वित्त, अमृत त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी को सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, बिमल कुमार दुबे, मंडलायुक्त, झांसी को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।