HomeCurrent Newsमोगा सरपंच हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 4 नामजद सहित 11 के खिलाफ...

मोगा सरपंच हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 4 नामजद सहित 11 के खिलाफ केस, परिवार ने खत्म किया धरना

मोगा जिले में सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, जसकरण सिंह उर्फ जासु और 6-7 अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि सोमवार तक बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दर रात समाप्त हुआ परिवार का धरना

FIR दर्ज होने के बाद परिवार और समर्थकों ने बाघापुराना मेन चौक में चल रहा धरना शुक्रवार देर रात समाप्त कर दिया। पुलिस ने सरपंच हरपिंदर सिंह का शव मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार की सहमति मिलने के बाद आज शव का पोस्टमार्टम किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी अपनी थार गाड़ी से जिम पहुंचे थे।

जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे, उसी समय फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुए इस हमले में हरपिंदर सिंह को करीब 6-7 गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

आपसी रंजिश का मामला

बताया जा रहा है कि सरपंच हरपिंदर सिंह को पहले भी धमकी भरे फोन कॉल मिल चुके थे और सुरक्षा के लिए उनके पास बुलेटप्रूफ गाड़ी भी थी। हालांकि जिस दिन यह वारदात हुई, उस दिन वह दूसरी गाड़ी में जिम पहुंचे थे। इसी मौके का फायदा उठाकर हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

बाघापुराना थाना के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने की बिजली दरों में ₹1.55 की कटौती, प्रदेश के लाखों परिवारों को मिलेगा फायदा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments