Wednesday, March 4, 2026
Home Current News अगला IPL खेलते नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK ने की पुष्टि

अगला IPL खेलते नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK ने की पुष्टि

Advertisement

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कैप्टेन कूल के नाम से जाने जाए वाले महेंद्र सिंह धोनी अगले IPL (2026) सत्र में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलेंगे, इसकी आधिकारिक पुष्टि CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कर दी है। हाल के कयासों और धोनी की रिटायरमेंट की अटकलों के बीच, सीएसके प्रबंधन ने स्पष्ट कहा है कि धोनी कम से कम एक और सीजन के लिए आईपीएल खेलते रहेंगे।​

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने साफ तौर पर कहा कि धोनी आईपीएल 2026 खेलेंगे, वह अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं।​ आईपीएल 2025 में सीएसके टीम के खराब प्रदर्शन और प्लेऑफ में बाहर हो जाने के बावजूद, धोनी ने अगले सीजन खेलने का फैसला किया है।​

2025 के सत्र में CSK के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार अफवाहें थीं कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।

बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में IPL खिताब जीते हैं।