Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsश्री पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, वैदिक मंत्रोच्चारण...

श्री पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया भव्य स्वागत 

नेपाल प्रवास के अंतर्गत आज प्रातःकाल निरंजन पीठाधीश्वर, श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर, परम पूज्य गुरुदेव स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का पशुपतिनाथ मंदिर में भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह में वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर के प्रधान पुजारियों द्वारा पूज्य गुरुजी का अभिनन्दन किया गया।पशुपति क्षेत्र विकास कोष के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, ट्रस्टीगण एवं अन्य अधिकारीगणों ने पूज्य गुरुदेव को पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूज्य गुरुदेव जी ने विधिविधानपूर्वक भगवान पशुपतिनाथ का दिव्य अभिषेक, पूजन एवं दर्शन किया। पूजनोपरांत “देवाधिदेव महादेव” के जयघोष के साथ उन्होंने भगवान को प्रणाम किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारीगण एवं कोष के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला एवं प्रसाद समर्पित किया गया। पूज्य गुरुदेव के साथ अनेक विशिष्ट अतिथि एवं श्रद्धालुजन भी इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments