Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent NewsMahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की 3...

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की 3 डुबकी

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेला पहुंचीं और संगम में तीन डुबकियां लगाईं। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित करते हुए गंगा पूजन और आरती की। इसके बाद, राष्ट्रपति ने अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

Image

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इस धार्मिक अवसर पर उपस्थित थे।

Image

राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद, राष्ट्रपति मुर्मू अरैल क्षेत्र पहुंचीं और वहां से बोट द्वारा संगम के पास पहुंचकर स्नान किया।

राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार शाम चार बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले, 1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

यह धार्मिक यात्रा राष्ट्रपति मुर्मू के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नेताओं और आम श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार अवसर साबित हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments