Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsमध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने भोपाल अटल पथ पर किया...

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने भोपाल अटल पथ पर किया योग

विश्व योग दिवस पर शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल अटल पथ पर योग किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कुष्ठ रोगियों ने भी योग किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर के राजवाड़ा पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ योग किया। कई जगहों पर थीम आधारित कार्यक्रम हुए। पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश भी प्रसारित किया गया।

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी योग दिवस मनाया गया। यहां स्थानीय लोगों ने प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ पर योग किया। इस दौरान यहां कोहरा छाया रहा। खजुराहो में योग के दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई, लेकिन लोग योग करते रहे।

आधे से ज्यादा योग कार्यक्रम खत्म होने के बाद उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया पहुंचे। वे कुछ देर तक खड़े रहे। फिर वे लोगों को योग करते देखते रहे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में आईसीएआर पूसा में किसान भाई-बहनों, लखपति दीदियों और कृषि वैज्ञानिकों के साथ योग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments