Saturday, March 7, 2026
Home Current News लखनऊ रेप-हत्याकांड का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

लखनऊ रेप-हत्याकांड का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मलिहाबाद में हुए जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। जवाबी कार्रवाई में एक लाख रुपये के इनामी आरोपी अजय को पुलिस ने मार गिराया।

2 दिन पहले महिला को आलमबाग से ई-रिक्शा में लाकर मलिहाबाद के वाजिदनगर कस्बे में आम के बाग में हत्या कर दी गई थी। दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। महिला की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या करने के बाद शव को आम के बाग में फेंक दिया गया था। एक आरोपी दिनेश को पुलिस ने दोपहर में ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस की दूसरे आरोपी अजय से मुठभेड़ हुई और मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी अजय की मौत हो गई। आरोपी अजय पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इतना ही नहीं आरोपी पर पहले से 23 संगीन मामले दर्ज थे और वह दुष्कर्म के आरोप में पहले भी जेल जा चुका था।

पुलिस ने आरोपियों पर की फायरिंग

जब पुलिस ने मलिहाबाद के देवा रेस्टोरेंट के पास आरोपियों को घेरा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में आरोपियों पर फायरिंग की, गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। फिर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय आरोपी की मौत हो गई।

7 पुलिस कर्मियों को भी मिली सजा

इस मामले में 7 पुलिस कर्मियों को भी मिली सजा लखनऊ में 32 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को बैग में भरकर आम के बाग में फेंकने के मामले में आलमबाग थाने के थानाध्यक्ष, आलमबाग चौकी इंचार्ज, बस स्टैंड पर तैनात 2 पुलिस कर्मियों, पीआरवी कमांडर और कांस्टेबल समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी पाए जाने पर इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई।