Wednesday, March 4, 2026
Home Current News जानें कौन हैं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा...

जानें कौन हैं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा बेग

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने सोमवार रात अवीवा बेग को प्रपोज किया। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई करने जा रहे हैं, जबकि शादी कुछ महीनों बाद होगी।

कौन हैं अवीवा बेग के पिता ?

अवीवा बेग के पिता इमरान बेग एक कारोबारी हैं और मां नंदिता बेग जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता और कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी की पुरानी दोस्ती है। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन की अंदरूनी साज-सज्जा में प्रियंका का हाथ भी बंटाया था।

कौैन हैं अवीवा बेग ?

दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग एक प्रसिद्ध फोटोग्राफर और ‘एटेलियर 11’ की को-फाउंडर हैं। यह एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस है, जो देशभर के कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ काम करता है। अवीवा बेग ने अपनी कला को कई प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शित किया है-

  • ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ (2023), जो मेथड गैलरी और इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम का हिस्सा रही।
  • K2 इंडिया (2018)
  • ‘द इल्यूसरी वर्ल्ड’ (2019)
  • इंडिया डिजाइन ID जैसी प्रदर्शनी में उनके काम की खूब सराहना हुई।

शिक्षा से पेशेवर सफर की कहानी

अवीवा बेग ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की और फिर ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की। आज वे एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर के रूप में सक्रिय हैं। उनकी तस्वीरें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित हो चुकी हैं। अवीवा की कला सिर्फ सौंदर्य तक सीमित नहीं है, वे अपनी फोटोग्राफी के ज़रिए सामाजिक मुद्दों और बदलाव की कहानियां सामने लाती हैं।

राष्ट्रीय स्तर की रह चुकी हैं फुटबॉल खिलाड़ी

अवीवा बेग राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्हें प्रकृति और यात्रा का खास शौक है। कैमरा लेकर वे जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तानों में घूमती हैं और अनदेखी कहानियों को अपनी तस्वीरों में दर्ज करती हैं।

बचपन से दोस्त हैं रेहान और अवीवा

दोनों परिवारों के बीच रिश्ते लंबे समय से हैं। रेहान वाड्रा और अवीवा बेग एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की स्कूली शिक्षा एक ही संस्थान में हुई। अवीवा की मां नंदिता की तरह ही रेहान भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं।