Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsश्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को हटाने पर जानें क्या बोले...

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को हटाने पर जानें क्या बोले CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पद से ज्ञानी रघबीर सिंह को हटाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। CM मान ने इस मामले में सुखबीर सिंह बादल का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला है।

इतना ही नहीं उन्होंने इस फैसले को बदले की भावना से लिया गया फैसला बताया है। CM मान ने कहा कि यह धार्मिक मामला है। होना तो यह चाहिए था कि राजनीति को धर्म से सीख लेनी चाहिए थी, लेकिन अब जब राजनीति ने धर्म सिखाना शुरू कर दिया है तो यही हुआ है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की आंतरिक कमेटी ने जत्थेदार साहिब को सेवा से मुक्त कर दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आंतरिक कमेटी को चुने हुए 13-14 साल हो गए हैं।

CM मान ने केंद्र से शिरोमणि कमेटी के चुनाव करवाने की अपील भी की। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्होंने संसद में भी कहा था कि जत्थेदार जेब से निकलते हैं। उन्होंने सुखबीर बादल का नाम लिए बिना कहा कि उस समय आपने हां कहकर सारे गुनाह कबूल कर लिए, वेतन भी दे दिया और अब जत्थेदार साहब को हटा रहे हो। यह बदला लेने जैसा लग रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments