Himachal Weather Update: जानिए आने वाले 5 दिनों तक कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम?

हिमाचल प्रदेश का मौसम आने वाले दिनों में कैसा रहेगा इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जानकारी देते हुए बताया कि, 12 अप्रैल तक राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह और शाम को ठंडक भी कम होने शुरू हो जाएगी।

वहीं, शिमला में तापमान में इजाफा होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार है। जबकि, पूरे प्रदेश में मौसम साफ और धूप खिली रहेगी।

बता दें कि, अप्रैल महीने की शुरूआत के साथ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों और सेब बागवानी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इस दौरान तापमान में भी गिरावट आई थी।