Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के नए गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, Mera Na सॉन्ग हुआ रिलीज

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज हो गया है। मूसेवाला भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने उनकी मौजूदगी का एहसास कराते हैं। बता दें शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला का एक और नया गाना “Mera Na” रिलीज होते ही Youtube पर छा गया है। बताए “Mera Na” 7 अप्रैल यानी आज रिलीज हो गया है और रिलीज होने के 25-30 मिनट के अंदर ही इसे कई मिलियन व्यूज मिल चुके थे।

इस नए Song को ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने भी गाया है। वहीं लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सिद्धू मूसेवाला की कुछ पुरानी वीडियो का इस्तेमाल किया है और कुछ जगहों पर ग्राफिक्स का इस्तेमाल करते हुए लिपसिंग की गई है।