HomeBreaking Newsकिम जोंग उन को गिफ्ट में मिली गन, बेलारूस के राष्ट्रपति ने...

किम जोंग उन को गिफ्ट में मिली गन, बेलारूस के राष्ट्रपति ने कहा – ‘दुश्मन आए तो काम आएगी’

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको दो दिवसीय दौरे पर उत्तर कोरिया पहुंचे, जहां उन्होंने नेता किम जोंग उन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच ‘मित्रता एवं सहयोग संधि’ पर हस्ताक्षर किए गए। इस मुलाकात को वैश्विक राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

गिफ्ट एक्सचेंज का वीडियो वायरल

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुए गिफ्ट एक्सचेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किम जोंग उन ने लुकाशेंको को तलवार और एक सजावटी फूलदान भेंट किया, जबकि लुकाशेंको ने किम को असॉल्ट राइफल गिफ्ट की। राइफल मिलने पर किम ने उसे चलाने की प्रैक्टिस भी की।

दुश्मन आए तो काम आएगी

गिफ्ट देते समय लुकाशेंको ने मजाकिया अंदाज में कहा, “दुश्मन आए तो काम आएगी।” इस पर किम जोंग उन हंसते नजर आए। हालांकि इस टिप्पणी को मौजूदा वैश्विक तनाव, खासकर ईरान युद्ध के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

रिश्तों को नए चरण में ले जाने की बात

लुकाशेंको ने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ संबंध अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने माना कि पहले दोनों देशों के बीच सहयोग सीमित था, लेकिन अब इसमें तेजी आई है।

बड़ी ताकतों पर साधा निशाना

बिना किसी देश का नाम लिए लुकाशेंको ने कहा कि आज के दौर में बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी कर रही हैं। ऐसे में स्वतंत्र देशों को अपनी संप्रभुता और नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।

रूस-उत्तर कोरिया-बेलारूस की बढ़ती नजदीकियां

बेलारूस रूस का करीबी सहयोगी रहा है, वहीं किम जोंग उन भी हाल के वर्षों में रूस के साथ अपने संबंध मजबूत कर चुके हैं। यूक्रेन युद्ध के दौरान बेलारूस ने रूस को समर्थन दिया था, जबकि उत्तर कोरिया ने भी रूस के पक्ष में सैनिक और हथियार भेजे हैं।

Read More

ईरान के नौसैनिक हथियार केंद्र पर IDF का बड़ा हमला, मिसाइल उत्पादन ठिकानों को भारी नुकसान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments