Railway Special Train: गर्मियों की छुट्टियों और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
धार्मिक स्थलों तक आसान पहुंच
नई स्पेशल ट्रेनों से वैष्णो देवी, काशी विश्वनाथ, अमृतसर और ऋषिकेश जैसे प्रमुख स्थानों तक यात्रा आसान हो जाएगी। रेलवे का कहना है कि जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
नई दिल्ली- कटरा स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04081/04082) 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कटरा से नई दिल्ली आएगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अमृतसर- बरौनी साप्ताहिक स्पेशल
अमृतसर से बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04610/04609) 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को बरौनी से अमृतसर आएगी।
ऋषिकेश- मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन
योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के बीच विशेष ट्रेन (04314/04313) 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर गुरुवार और रविवार को चलाई जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक शुक्रवार और सोमवार को संचालित होगी।
ऋषिकेश- गोरखपुर साप्ताहिक सेवा
ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04316/04315) 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को गोरखपुर से ऋषिकेश आएगी।
वाराणसी- लखनऊ ट्रेन का विस्तार
इसके अलावा वाराणसी और लखनऊ के बीच चल रही अनारक्षित विशेष ट्रेन (04217/04218) की सेवा को 1 जून से 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
यात्रियों से योजना बनाने की अपील
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी लेकर अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, ताकि भीड़ और टिकट की परेशानी से बचा जा सके।
Read More:
हनुमान जयंती पर हर तरफ भक्तिमय हुआ माहौल, दिल्ली के मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़…

