Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsकर्णदेव कंबोज टिकट न मिलने पर जताई नाराजगी, CM नायब सैनी से...

कर्णदेव कंबोज टिकट न मिलने पर जताई नाराजगी, CM नायब सैनी से हाथ नहीं मिलाने वाला वीडियो हुआ वायरल 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने नाम की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब कई सीटों पर बगावत देखने को मिल रही है। पूर्व CM मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान राज्य मंत्री रहे कर्ण देव कंबोज को भी इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया जिसके बाद उनकी नाराजगी का एक वीडियो सामने आया है।

दरअसल टिकट न मिलने के बाद नाराज कर्णदेव कंबोज को मनाने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद उनके गांव मंधार पहुंचे थे इस दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कर्ण देव कंबोज की तरफ हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया वैसे ही कर्णदेव कंबोज ने अपने हाथ पीछे खींच लिए और मुख्यमंत्री को नजर अंदाज कर दिया जिसके बाद वह हाथ जोड़ते हुए आगे बढ़े और साथ वाली सीट पर बैठ गए.
जिसका वीडियो वायरल हो गया और इस वीडियो से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि टिकट कटने के बाद कर्णदेव कंबोज की नाराजगी किस लेवल की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments