Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Kapil Sharma Cafe Firing : कैफे केस के गुनहगारों से उठा पर्दा,...

Kapil Sharma Cafe Firing : कैफे केस के गुनहगारों से उठा पर्दा, जानें तीन गोलियों-एक मास्टरमाइंड के साथ किसने की थी फायरिंग…

Advertisement

कनाडा में कपिल शर्मा के Kaps Café पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में अब दो मोस्ट-वांटेड शूटर्स की तस्वीरें सामने आई हैं।जांच एजेंसियों के अनुसार, शैरी और दिलजोत रेहल नाम के ये दोनों शूटर तीनों बार की घटनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों पंजाबी मूल के हैं और कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई–गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े माने जाते हैं। फायरिंग में इन लोगों ने हाई-टेक हथियारों का इस्तेमाल किया था। कनाडा पुलिस और भारतीय केंद्रीय एजेंसियां इनकी तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं।

सामने आया मास्टरमाइंड का नाम

जांच में सामने आया है कि पूरी फायरिंग का कथित मास्टरमाइंड शीपू नाम का गैंगस्टर है। इसी के इशारे पर दोनों शूटरों ने कैफे पर गोलियां बरसाईं। भारत में लुधियाना से बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में दावा किया कि गैंग का टारगेट सिर्फ कपिल शर्मा नहीं, बल्कि कनाडा की कबड्डी लीग्स, बड़े कारोबारी, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और भारत–कनाडा के बीच आने-जाने वाले हाई-प्रोफाइल लोग भी हैं। उसके मुताबिक, कबड्डी खिलाड़ियों को टारगेट व हायर करने का एक पूरा नेटवर्क सक्रिय है और लीग्स के जरिए करोड़ों की वसूली का कोडवर्ड “D-Code” चलाया जा रहा है।

भारत से कनाडा शिफ्ट हुआ एक्सटॉर्शन गैंग

सूत्रों के अनुसार, हाल में भारत में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के कई गुर्गे पकड़े या मारे गए, जिसके बाद गिरोह ने अपना ऑपरेशन कनाडा में ज्यादा फैलाया।

गिरोह वहां एक तरह का “डब्बा कॉल सेंटर सिस्टम” चला रहा है-जहां से टारगेट को फोन पर धमकियां दी जाती हैं और वसूली के लिए दबाव बनाया जाता है। जांच में यह भी सामने आया कि एक पंजाबी सिंगर कथित तौर पर गैंग के लिए “टारगेट लिस्ट” तैयार करता है। यह सिंगर गैंग से कैसे जुड़ा-यह अभी जांच का विषय है।

कबड्डी लीग्स बनी गैंगस्टरों का नया निशाना

कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया के पंजाबी प्रवासी समुदाय में कबड्डी टूर्नामेंट्स बेहद लोकप्रिय हैं।इनमें लाखों रुपयों की इनामी राशि, विदेशी नेटवर्क और अचानक बढ़े पैसों ने क्राइम नेटवर्क्स का ध्यान खींचा है। कई मामलों में पाया गया कि टूर्नामेंट्स में ड्रग मनी और अवैध कमाई को लगाने का तरीका अपनाया जा रहा था, ताकि उसे वैध दिखाया जा सके। यही वजह है कि कबड्डी की दुनिया में ड्रग माफिया एक्सटॉर्शन गैंग इंटरनेशनल आर्म्स नेटवर्क की घुसपैठ बढ़ती जा रही है।

भारत में पिछले कुछ वर्षों में 9 कबड्डी खिलाड़ियों की हत्या भी इसी गैंगवार की कड़ियों से जुड़ी मानी जाती है। न्यूज़ीलैंड में कबड्डी प्लेयर गोपी बैंस के घर पर फायरिंग का जिम्मा भी लॉरेंस गिरोह ने लेने का दावा किया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, सोनू खत्री उर्फ राजेश इंटरनेशनल आर्म्स सप्लाई का बड़ा खिलाड़ी है और उस पर करीब 45 केस दर्ज हैं। वर्तमान में वह अमेरिका में बताया जाता है और लॉरेंस गैंग को अत्याधुनिक हथियार सप्लाई करने के आरोपों का सामना कर रहा है। कहा जाता है कि कनाडा कबड्डी लीग्स में लगने वाले दांव और वसूली से जुड़े कई “डील” सोनू ही तय करता है। सोनू के साथ गोल्डी ढिल्लों गैंग का सिप्पू भी कनाडा से बैठकर भारत–कनाडा में एक्सटॉर्शन नेटवर्क संभालता है।

कौन है बंधु मान सिंह?

बंधु मान सिंह पंजाब का रहने वाला है और बताया जाता है कि वह कनाडा में बैठकर लॉरेंस गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई में मदद करता था। वह गोल्डी ढिल्लों व पाकिस्तानी डॉन हैरी चट्टा से भी जुड़ा बताया जाता है-जो ISI के इशारे पर कथित तौर पर भारत में हथियार ड्रोन से गिराने के लिए जाना जाता है। इसी नेटवर्क के जरिए हथियार भारत में भेजे जाते थे, ऐसा दावा जांच में सामने आया है।

कैप्स कैफे पर तीन बार फायरिंग

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में कपिल शर्मा का Kaps Café जुलाई 2024 में खुला था।

इसके बाद तीन बार फायरिंग हुई-

  • 10 जुलाई
  • 7 अगस्त
  • 16 अक्टूबर

तीनों घटनाओं में दलजोत और गुरजोत नाम के दो भाई शूटर बताए जा रहे हैं। हथियार और गाड़ी बंधु मान सिंह की ओर से दिए गए थे-ऐसा जांच में सामने आया। बंधु मान 23 अगस्त को भारत लौटा, जहां दिल्ली पुलिस ने उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : गोवा में नाइट क्लब के मालिक देश से फरार, आखिर 25 लोगों की मौत का…