Saturday, March 7, 2026
Home Current News ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में पहली पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया...

ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में पहली पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा पेश

Advertisement

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सेंट्रल जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा की आज कोर्ट में पहली पेशी होगी. सेंट्रल जेल में बंद ज्योति को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि पिछली सुनवाई में हिसार कोर्ट ने ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. जिसके बाद ज्योति मल्होत्रा हिसार की सेंट्रल जेल में बंद है. कोर्ट आज फैसला करेगी कि क्या ज्योति की न्यायिक हिरासत और बढ़ेगी या उसे बेल मिलेगी.