Friday, March 6, 2026
Home Current News J&K को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, कटरा-श्रीनगर के बीच यात्रा हुई आसान

J&K को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, कटरा-श्रीनगर के बीच यात्रा हुई आसान

Advertisement

श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा आम लोगों के शुरू हो गई है, इस ट्रेन सेवा के जरिए यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ विकास की गति को भी रफ्तार मिलेगी, ये ट्रेन यात्रा के समय को 6-7 घंटे से घटाकर महज 3 घंटे में पूरा करेगी, जिससे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन और यातायात में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

कटरा से श्रीनगर की दूरी 203 किलो मीटर है, जिसे ये ट्रेन लगभग 3 घंटे 10 मिनट में तय करेगी, इस यात्रा में ये ट्रेन 38 सुरंगों और 927 पुलों से होकर गुजरेगी, जिनमें से प्रमुख हैं अंजी और चिनाब ब्रिज हैं, रूट में रियासी, सवालकोट, संगलदान, रामबन, बनिहाल, काजीगुंज और बिजबेहरा जैसे स्टेशन शामिल हैं, इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से आम लोगों में काफी उत्साह है।