ISRO चीफ का बड़ा ऐलान, बनकर तैयार है चंद्रयान-4 और चंद्रयान-5 का डिजाइन 

Aug 21, 2024 - 13:45
 17
 ISRO चीफ का बड़ा ऐलान, बनकर तैयार है चंद्रयान-4 और चंद्रयान-5 का डिजाइन 
 ISRO चीफ का बड़ा ऐलान, बनकर तैयार है चंद्रयान-4 और चंद्रयान-5 का डिजाइन 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, ISRO ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का दम दिखा दिया है। हाल ही में, ISRO चीफ डॉ. एस.सोमनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि चंद्रयान-4 और 5 के डिज़ाइन तैयार हो चुके हैं और अब बस सरकार की हरी झंडी का इंतज़ार है। जिसके बाद जल्द ही दोनो मिशंस की उड़ान भरने की तैयारी की जाएगी। चंद्रयान-4 मिशन सबसे ज्यादा खास होगा, क्योंकि इसमें चंद्रमा की सतह से मिट्टी और पत्थरों के सैंपल लेकर पृथ्वी पर वापस लौटने की योजना है। 

इतना ही नहीं ये भी पहली बार होगा कि ISRO स्पेस में डॉकिंग तकनीक का इस्तेमाल करेगा, यानी चंद्रयान-4 स्पेसक्राफ्ट को अलग-अलग हिस्सों में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और फिर इन हिस्सों को स्पेस में ही असेंबल किया जाएगा। डॉ. सोमनाथ ने ये भी बताया कि ISRO की टीम आने वाले पांच सालों में अंतरिक्ष में 70 सैटेलाइट्स लॉन्च करने की प्लानिंग में जुटी है। इनमें नेविगेशन, मैपिंग और रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट्स शामिल होंगे, जो देश की सुरक्षा और विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow