Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsइजराइल ने नक्शे में दिखाया कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा, कुछ ही...

इजराइल ने नक्शे में दिखाया कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा, कुछ ही देर में भारत से मांगी माफी

इजराइल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने पूरी दुनिया का नक्शा दिखाकर यह दिखाने की कोशिश की कि ईरान एक वैश्विक खतरा है। इस तस्वीर में भारत के नक्शे को लेकर इजराइल को अब सफाई देनी पड़ी है। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हिस्सों को भारत के नक्शे में नहीं दिखाया गया था। जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था।

इस नक्शे के सामने आने के बाद भारतीय यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इजराइल की निंदा करनी शुरू कर दी। इसके बाद अब इजराइल को सफाई देनी पड़ी है।

IDF ने पेश की सफाई

इसके बाद अब इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का गलत नक्शा पोस्ट करने के लिए माफी मांगी है। जिसमें जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। IDF ने माना कि नक्शा गलत है। “बॉर्डर को सटीक रूप से पेश करने में विफल रहा है” लेकिन दावा किया कि यह सिर्फ “क्षेत्र का चित्रण” (illustration of the region) था।

इजराइल द्वारा यह नक्शा पोस्ट किए जाने के बाद कई यूजर्स ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को टैग करके इस बारे में सवाल भी पूछे। इंडियन राइट विंग कम्युनिटी नामक एक्स हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट का सीधा जवाब देते हुए इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने कहा, यह पोस्ट इलाके का सिर्फ एक चित्रण है। यह नक्शा सीमाओं को सही ढंग से दर्शाने में विफल रहता है। हम इस अपराध के लिए माफी मांगते हैं। इंडियन राइट विंग कम्युनिटी द्वारा इसे पोस्ट किए जाने के 90 मिनट बाद ही इजराइल ने माफी मांग ली।

भारत सरकार ने नहीं की कोई प्रतिक्रिया

हालांकि, भारत सरकार ने अभी तक आईडीएफ के गलत नक्शे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत ने साफ कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, जिसके कुछ हिस्सों पर पाकिस्तान और चीन ने दशकों से अवैध कब्जा कर रखा है, हमेशा देश का अभिन्न अंग रहेगा।

भारत-इजराइल संबंध

भारत और इजरायल के बीच कई सालों से अच्छे संबंध हैं। पीएम मोदी 2017 में भारत से इजरायल का दौरा करने वाले पहले नेता थे। दिल्ली तेल अवीव के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है। सैन्य उपकरणों की बिक्री के लिए भारत इजरायल के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक है।

आईडीएफ ने पोस्ट में क्या कहा

आईडीएफ ने पोस्ट में कहा कि ईरान एक वैश्विक खतरा है। इजरायल आखिरी लक्ष्य नहीं है, यह तो बस शुरुआत है। हमारे पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इसे दिखाते हुए उसने कई देशों के नक्शे पर ईरान में संकट को दिखाया।

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ा युद्ध

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ गया है। ईरान की परमाणु शक्ति को रोकने के लिए इजरायल ने शुक्रवार को ईरान पर हमला किया। इजरायल ने ईरान पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं। इस हमले के बाद ईरान चुप नहीं रहा और उसने करारा जवाब दिया। ईरान ने जवाबी कार्रवाई की। वहीं, ईरान लगातार इजरायल पर हमले कर रहा है। ईरान ने तेल अवीव से लेकर यरुशलम तक मिसाइलें दागी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments