HomeCurrent Newsइजरायल-ईरान युद्ध : ईरानी मीडिया का बड़ा दावा! स्कूल पर इजरायली हमले...

इजरायल-ईरान युद्ध : ईरानी मीडिया का बड़ा दावा! स्कूल पर इजरायली हमले में 24 से ज्यादा छात्रों की मौत

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच अब एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में एक स्कूल पर हुए इजरायली हमले में  24 से ज्यादा छात्रों की मौत हो गई है।

स्कूल की इमारत को हुआ भारी नुकसान

स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि हमले के समय स्कूल परिसर में कक्षाएं चल रही थीं। धमाके के बाद इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और कई छात्र मलबे में दब गए। राहत और बचाव दलों ने घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। कई अन्य छात्र घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज जारी है।

यूएई पर भी मिसाइल हमला

इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया है कि उस पर ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि देश “ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़े एक स्पष्ट हमले” का शिकार हुआ।

मंत्रालय के अनुसार, यूएई की एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन कुछ मिसाइलों का मलबा रिहायशी इलाकों में गिरा, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। फिलहाल किसी बड़े पैमाने पर हताहत की पुष्टि नहीं की गई है।

मध्य-पूर्व में बढ़ रहा तनाव

मध्य-पूर्व में जारी इस टकराव का दायरा लगातार फैलता जा रहा है। जहां एक ओर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है, वहीं नागरिक क्षेत्रों पर पड़ रहे असर ने हालात को और जटिल बना दिया है।

Read More

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें कीं रद्द, कहा – यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments