Iran war: मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी तनाव अब खुला संघर्ष और पुल युद्ध की दिशा में बढ़ता दिख रहा है। गुरुवार को अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों में ईरान का 136 मीटर ऊंचा B1 पुल आंशिक रूप से नष्ट हो गया। यह पुल अभी निर्माणाधीन था और तेहरान को पश्चिमी शहर कारज से जोड़ना था। इस हमले में आठ लोग मारे गए और 95 घायल हो गए। हमले के दौरान पुल के बीच में दो बार बमबारी हुई और सोशल मीडिया पर वीडियो में पुल का बड़ा हिस्सा ढहता दिखाई दिया।
ट्रंप की धमकी और अमेरिका का संदेश
हमले से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि पांच सप्ताह से जारी युद्ध समाप्त करने के लिए वे डील पर नहीं आएंगे, तो और विनाश होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि “ईरान का सबसे बड़ा पुल टूटकर गिर गया है, जिसका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकेगा। अभी और भी बहुत कुछ बाकी है।” उन्होंने ईरान को समझौता करने का समय भी दिया।
This is why Iran still has missiles to shoot off. He took out a portion of a bridge for optics and not effect. It will be open again in 1 month. Take out the cable-stay section and the missile storage. @realDonaldTrump pic.twitter.com/tr9aJNMTtJ
— Miska Simpson (@SimpsonMiska) April 3, 2026

