HomeCurrent Newsमध्य-पूर्व में ईरान का 7 देशों पर एक साथ हमला, कतर, UAE...

मध्य-पूर्व में ईरान का 7 देशों पर एक साथ हमला, कतर, UAE समेत कई देशों ने एयरस्पेस किया बंद

मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले के बाद हालात तेजी से बिगड़े हैं। हमले में अमेरिकी एफ-22 रैप्टर फाइटर जेट्स के शामिल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान में करीब 30 स्थानों को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

ईरान ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यमन और लेबनान से हिजबुल्लाह के शामिल होने की खबरों ने संघर्ष को और व्यापक बना दिया है।

कई देशों के एयरस्पेस बंद

तनाव के मद्देनजर कतर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) ने देश में सभी हवाई यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइंस और यात्रियों को आधिकारिक अपडेट देखने और निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी एहतियातन अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। क्षेत्र में उड़ानों के रूट बदले जा रहे हैं और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात की निगरानी कर रही हैं। इसके अलावा बहरीन, इराक, इजराइल और ईरान ने भी एयरस्पेस बंद किया है।

कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए हमले

ईरान ने बहरीन, यूएई, कतर, कुवैत और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

  • बहरीन में अमेरिकी सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले की सूचना है।

  • कतर में सुरक्षा कारणों से अमेरिकी सैन्य ठिकाने खाली कराए गए हैं।

  • यूएई में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डे को भी निशाना बनाए जाने की खबर है।

क्षेत्रीय संघर्ष का खतरा गहराया

ईरान की ओर से इजरायल समेत यूएई, कतर, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी हैं। छह देशों में फैले इस टकराव ने पूरे मध्य-पूर्व की स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More

‘ऑपरेशन फतह-ए-खैबर’ के तहत ईरान का 7 देशों पर हमला, अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments