HomeBreaking Newsईरान ने कुवैत के फ्यूल टैंक पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में...

ईरान ने कुवैत के फ्यूल टैंक पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में 5 ईरानी ड्रोन हुए ध्वस्त

खाड़ी देश कुवैत में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बुधवार को कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर(Iran Attack) ड्रोन हमले के बाद एक फ्यूल टैंक में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कुवैत के नागरिक उड्डयन विभाग के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि नुकसान सीमित रहा। विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि जैसे ही हमला हुआ, आपातकालीन प्रोटोकॉल तुरंत लागू कर दिए गए। प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने जानकारी दी कि दमकल टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

28 फरवरी से शुरु हुआ था मिडिल ईस्ट संकट

दरअसल, 28 फरवरी से क्षेत्र में जारी तनाव के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। Iran और Israel के बीच बढ़ते टकराव में अमेरिका की भागीदारी के बाद, ईरान ने खाड़ी देशों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते कुवैत एयरपोर्ट पर बार-बार हमले हो रहे हैं।

इससे पहले भी हो चुके हैं ड्रोन हमले 

इससे पहले 14 मार्च को भी ड्रोन हमले में एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को निशाना बनाया गया था, हालांकि उस समय भी कोई जनहानि नहीं हुई थी। वहीं 8 मार्च को हुए एक अन्य हमले में ईंधन टैंक को नुकसान पहुंचा था। इससे पहले एक बार यात्री टर्मिनल को भी निशाना बनाया गया था, जिसमें कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए थे और ढांचे को भी आंशिक नुकसान पहुंचा था।

लगातार हो रहे इन हमलों ने कुवैत की सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट संकट के बीच ट्रंप ने बनाया 15 सूत्री प्लान, एक महीने के अंदर सीजफायर का भी किया जिक्र…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments