Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsIPS सतीश गोलचा बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, एक और...

IPS सतीश गोलचा बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, एक और राज्य के रह चुके DGP

वरिष्ठ IPS अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) के 1992 बैच के अधिकारी हैं। नियुक्ति का आदेश गृह मंत्रालय ने गुरुवार को जारी किया। नए पुलिस कमिश्नर के रूप में सतीश गोलचा दिल्ली के 26वें पुलिस प्रमुख होंगे। इससे पहले वे तिहाड़ जेल के डीजी (महानिदेशक) के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने 1 मई 2024 को कार्यभार संभाला था।

अपने लंबे करियर में गोलचा डीसीपी, जॉइंट सीपी और स्पेशल सीपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, वे अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।गोलचा को यह जिम्मेदारी एस.बी. सिंह की जगह दी गई है, जिन्हें 1 अगस्त को अस्थायी रूप से दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। एस.बी. सिंह फिलहाल होम गार्ड्स के महानिदेशक हैं।

गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि सतीश गोलचा की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments