Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsअंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, अमृतसर पुलिस ने 60 किलो हेरोइन...

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, अमृतसर पुलिस ने 60 किलो हेरोइन की बरामद

पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 60.302 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई। इस गिरोह का संचालन पाकिस्तानी तस्कर तनवीर शाह और कनाडा स्थित हैंडलर जोबन कलेर कर रहे थे।

इस अभियान में पंजाब पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से नौ बड़े तस्करों और हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों ने ड्रग तस्करी के इस बड़े नेटवर्क की कमर तोड़ दी, जो न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय था। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी गई है।

पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस सफल कार्रवाई की जानकारी साझा की। पुलिस ने कहा कि यह ऑपरेशन नार्को-आतंकवाद के खिलाफ उनकी निरंतर लड़ाई का हिस्सा है। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनका वीडियो भी जारी किया गया।

इस वीडियो में उन्होंने कहा, पंजाब पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत 60 किलो हेरोइन बरामद की है। इस ऑपरेशन के जरिए हमने एक बहुत बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके बाद हमने कई राज्यों से लोगों को गिरफ्तार किया है। हम नशा तस्करी और नार्को-आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं।

हमारा लक्ष्य पंजाब को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को इस जाल से बचाना है। पुलिस के मुताबिक कई महीनों की गहन निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने ड्रग कार्टेल के नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए आधुनिक तकनीकों और अंतर-राज्यीय समन्वय का सहारा लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments