Friday, March 6, 2026
Home Latest News अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, दुबई से...

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, दुबई से जुड़े तार

Advertisement

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित क्रॉस-बॉर्डर नार्को-स्मगलिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 7 किलो 630 ग्राम हेरोइन तथा 21,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई में बैठे एक हैंडलर के सीधे संपर्क में थे। यह संपर्क वर्चुअल नंबरों और एन्क्रिप्टेड माध्यमों के जरिए किया जाता था, ताकि पहचान छिपी रहे। जांच में सामने आया है कि दुबई-आधारित यह हैंडलर सीमापार से हेरोइन की खेप मंगवाने, पिकअप लोकेशन तय करने और आगे सप्लाई चेन को निर्देशित करने की भूमिका निभा रहा था। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

43 किलो हेरोइन बरामद

पुलिस ने बताया कि संबंधित हैंडलर का नाम पहले भी 43 किलो हेरोइन की बरामदगी वाले एक बड़े NDPS मामले में सामने आ चुका है। इससे संकेत मिलता है कि वह कई अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

अमृतसर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा कर अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि नशा तस्करी और नार्को-टेरर के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे संगठित नेटवर्क पर लगातार प्रहार किया जाएगा।