Tuesday, March 3, 2026
Home Current News ताऊ देवीलाल की जयंती पर INLD उचाना में करेगी बड़ी रैली

ताऊ देवीलाल की जयंती पर INLD उचाना में करेगी बड़ी रैली

Advertisement

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल के सबसे बड़े स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी पहुंचने वाले हैं। लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे चौटाला जल्द ही इनेलो-बसपा गठबंधन की रैलियों में नजर आएंगे। इसकी पुष्टि उनके बेटे और पार्टी के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने की है।

25 सितंबर को प्रदेश में होगा बड़ा परिवर्तन

अभय चौटाला अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को प्रदेश में बड़ा परिवर्तन होगा और ताऊ देवीलाल की जयंती पर उचाना में होने वाली रैली को पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की लहर है और ओम प्रकाश चौटाला को सजा दिलाने वालों को जनता सत्ता के करीब नहीं आने देगी। साथ ही भाजपा को भी सत्ता से बाहर कर देगी।

भाजपा और कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले अभय चौटाला

भाजपा और कांग्रेस के घोषणापत्र पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा ने कई बड़े-बड़े वादे किए थे और अपने राष्ट्रीय घोषणापत्र में 2 करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। किसानों की आय दोगुनी करने समेत कई बड़ी-बड़ी बातें कही गई थीं, लेकिन सभी बातें अधूरी रह गईं। जबकि हिमाचल में कांग्रेस ने जो घोषणापत्र दिया था, वही यहां भी है, जिसे अभी तक वहां लागू नहीं किया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में घोषणापत्र लागू न होने के कारण लोग सरकार से दूर हो गए। उन्होंने कहा कि झूठ के सहारे सरकार नहीं बनाई जा सकती। सरकार तभी बनती है, जब लोगों का विश्वास जीता जाता है।