Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsबाढ़ पीड़ित लोगों के लिए आगे आई भारतीय हॉकी टीम, प्रभावित इलाकों...

बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए आगे आई भारतीय हॉकी टीम, प्रभावित इलाकों में मदद के लिए जाएगी भारतीय हॉकी टीम

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ी अपने घर लौट रहे हैं। हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने बाढ़ प्रभावित पंजाब पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सभी हॉकी खिलाड़ी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद करेंगे और एक NGO के साथ मिलकर पंजाब के लोगों की मदद करेंगे।

मनदीप सिंह ने कहा, “8 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई कप पर जीत हासिल की है और हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपनी जगह बना ली है। टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है और पुराने खिलाड़ियों के एक्सपीरियंस और नए खिलाड़ियों के जोश और तकनीक से अच्छा प्रदर्शन हो रहा है। इस बार भारतीय हॉकी टीम वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत कर आएगी।”

मनदीप सिंह ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कल के मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। मनदीप के माता-पिता ने भी पूरी टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और विश्व कप भी जीतेगी और आगामी ओलंपिक भी जीतकर भारत के लिए स्वर्ण पदक लाएगी।

मनदीप सिंह ने पंजाब त्रासदी को लेकर बताया, “जब एशिया कप टूर्नामेंट चल रहा था, तब उन्हें सोशल मीडिया और खबरों के जरिए पंजाब में आई बाढ़ को लेकर जानकारी मिल रही थी। उस दौरान सभी खिलाड़ी पंजाब के हालात को महसूस कर रहे थे। पंजाब में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद करने के लिए खिलाड़ियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा और जल्द ही वह लोगों की मदद करने जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि किसी NGO के साथ मिलकर सभी खिलाड़ी जो पंजाब में मौजूद हैं, वह बाढ़ से ग्रस्त लोगों की मदद करने जाएंगे। मनदीप सिंह के माता-पिता ने कहा, “टीम इंडिया ने 8 साल बाद एशिया कप जीता है और अपने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया है, और आगे भी टीम ऐसे ही प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल जीतेगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments