Wednesday, March 4, 2026
Home Current News ‘बायकॉट तुर्किये’ की मांग के बीच भारत सरकार का एक्शन, भारत सरकार...

‘बायकॉट तुर्किये’ की मांग के बीच भारत सरकार का एक्शन, भारत सरकार ने सेलेबी कंपनी की सुरक्षा मंजूरी की रद्द

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बायकॉट तुर्कियेकी मांग के बीच भारत सरकार ने सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के आदेश के मुताबिक ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

तुर्किये की ये कंपनी अब भारतीय एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग के काम नहीं कर पाएगी, सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया, तुर्किये की सेलेबी ग्रुप का हिस्सा है। ये मुंबई, दिल्ली, कोच्चि, कन्नूर, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे 9 प्रमुख भारतीय हवाई अड्डों पर सेवाएं देती थी।