Saturday, March 7, 2026
Home Current News पाकिस्तान ने LoC पर फिर तोड़ा सीजफायर, भारत सरकार ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों...

पाकिस्तान ने LoC पर फिर तोड़ा सीजफायर, भारत सरकार ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में रद्द की छुट्टियां 

Advertisement

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने लगातार दसवें दिन LoC पर सीजफायर तोड़ा है। कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई है, जिसका भारतीय सेना मुहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं पाकिस्तान से तनाव के बीच तोप-गोले बनाने वाली भारत सरकार की ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया गया है।

दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार और सेना दोनों ही सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। ऐसे में गोला-बारूद की फैक्ट्री में उत्पादन बढ़ाना जरूरी है, जिससे सेना को किसी भी हालत से निपटने के लिए तैयार रखा जा सके। इसी बीच भारतीय सेना के पूर्व अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल होने की बात कही।
जबकि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच पाकिस्तान ने फाइटर जेट्स की एक्सरसाइज और सेना की मूवमेंट बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने अपने 80 जेट्स को फॉरवर्ड एयरबेस पर तैनात किया है, इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत के कड़े रुख को देखते हुए अपनी नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुलाया है जो कि 5 मई को होगा।